{"_id":"645d3223de4fa2a72209b0c6","slug":"police-closed-the-shops-and-chased-away-the-crowd-farrukhabad-news-c-12-1-227795-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस ने दुकानें बंद करा भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस ने दुकानें बंद करा भीड़ को खदेड़ा
Thu, 11 May 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 11 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मतदान केंद्र के पास खुली दुकानें पुलिस ने बंद करा दी और भीड़ को भी खदेड़ कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसपी ने मतदान के अंदर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फतेहगढ़ स्थित जनता हाई स्कूल मतदान केंद्र में गुरुवार की सुबह लोग मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे हुए थे। मतदान केंद्र से सौ मीटर दूरी के नियम को दरकिनार कर प्रत्याशियों के बस्ते लगे थे। लोगों की बस्तों पर भीड़ लगी हुई थी। दुकानें खुली हुई थी और लोग वहां खरीदारी कर रहे थे। उसी दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा वहां से गुजरे। उन्होंने आसपास की सभी दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने लाठी फटकार कर दुकानें बंद करा दी। दुकानदारों के मतदान के बाद दुकानें खोलने की सलाह दी। मतदान केंद्र के आसपास लगी भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया। लोगों को भीड़ नहीं लगाने की हिदायत दी गई। एसपी ने मतदान केंद्र के अंदर सुुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और मतदान कर्मियों से बातचीत कर निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराने की बात कही।