{"_id":"6096cba28ebc3ec36a604716","slug":"police-challans-two-hundred-people-in-checking-campaign-farrukhabad-news-knp627408765","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में पुलिस ने दो सौ लोगों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान में पुलिस ने दो सौ लोगों के किए चालान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना कर्फ्यू में सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में चेकिंग अभियान चलाकर दो सौ लोगों के चालान कर शमन शुल्क जमा कराया गया। चार पहिया वाहनों में अधिक सवारी बैठी होने पर पुलिस ने चालान काटकर वाहन सीज करने की चेतावनी दी।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ सभी एसओ को चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल ने जिला जेल चौराहे व बड़े चौराहा समेत कर्नलगंज चौकी के पास वाहनों की चेकिंग करवाई। बाइक व चार पहिया वाहनों में बिना कारण घूम रहे लोगों के चालान किए गए।
रोडवेज बस अड्डे पर यातायात प्रभारी देवेश टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। लालगेट पर भी पुलिस चेकिंग कर वाहनों का चालान कर रही थी। कुछ लोग दवाइयां लेने और डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर निकलने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उनको समझाकर वापस भेजा और कोरोना को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
चौक पर महिला दरोगा पूरी टीम के साथ आने-जाने वाले लोगों को रोककर चालान कर रहीं थीं। इस दौरान कई युवक बिना मास्क के मिले। उनका एक-एक हजार रुपये का चालान किया गया। इसी दौरान एटा जिले की एक ओमनी कार में दस लोग बैठकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने कार को रोककर चालक की फटकार लगाई और चालान कर दिया। कार में दो बच्चे भी बैठे थे। शाम तक पूरे जिले के दो सौ से अधिक वाहनों के चालान किए गए।