{"_id":"673247d67550c6f4ae0ef598","slug":"police-caught-fake-currency-dealer-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104442-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस ने पकड़ा जाली नोटों का धंधेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस ने पकड़ा जाली नोटों का धंधेबाज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जाली नोटों का धंधा करने वालों की तलाश में एसओजी ने दो थानों की पुलिस के साथ नदौरा में दबिश दी। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है, जबकि उसका साथी भाग गया।
मेरापुर थाने के गांव नदौरा में एसओजी कई दिन से दबिश दे रही है। वहां से जाली नोटों का धंधा करने वाले चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। बाद में तीन लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की तो उसने कई राज उगले। इसी आधार पर मोहम्मदाबाद और मेरापुर थाने की पुलिस ने एसओजी के साथ सोमवार को फिर से दबिश दी। यहां से युवक के एक अन्य साथी को पकड़ा गया। पुलिस ने एक और मकान की घेराबंदी की, तो वहां मौजूद युवक चकमा देकर भाग निकला।
बताया जाता है कि नदौरा के कुछ युवक कई महीने से मोहम्मदाबाद के सराफ से जेवरात की खरीद करते थे। उसी सराफा कारोबारी ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया।ग्रामीणों का कहना है कि एसओजी और पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिए युवक के यहां से रुपये छापने वाली मशीन समेत काफी सामान भी बरामद किया है। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने बताया कि नकली नोटों के मामले में पूछताछ जारी है। मामले का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।