फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police beat up senior assistant of CDO office

सीडीओ ऑफिस के वरिष्ठ सहायक को पुलिस ने पीटा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 21 Apr 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Police beat up senior assistant of CDO office
पुलिस की पिटाई से घायल होने के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती सीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सीडीओ ऑफिस से ड्यूटी करके घर जा रहे वरिष्ठ सहायक को उनके गांव की ओर से आ रही यूपी-112 के सिपाहियों ने पीट दिया। वह अचेत होकर गिर पड़े। होश आने पर घर पहुंचे और अफसरों को जानकारी दी। मंगलवार को दफ्तर पहुंचे, तो कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। सीडीओ ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कमालगंज के गांव शेखपुर रुस्तमपुर निवासी राकेश कुमार (56) सीडीओ ऑफिस में वरिष्ठ सहायक हैं। वह सोमवार शाम पांच बजे साइकिल से अपने घर को निकले थे। शाम करीब छह बजे जब मुख्यमार्ग से गांव की ओर मुड़े, तो सामने से आ रही यूपी-112 गाड़ी ने उन्हें रोका। वे रुके तो कार से उतरे तीन-चार पुलिस कर्मियों ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि वह चीख-चीखकर कहते रहे कि वे सीडीओ अफिस में लिपिक हैं। ड्यूटी से घर जा रहे हैं। उनके पास कार्ड भी है, मगर किसी ने एक न सुनी। वह अचेत होकर वहीं गिर पड़े। करीब आधा घंटे बाद उन्हें कुछ होश आया, तो वह जैसे-तैसे घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। वरिष्ठ अफसरों और साथियों को बताया तो वे आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दफ्तर पहुंचकर सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारी राममोहन भल्ला के साथ घायल राकेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर राकेश से स्वास्थ्य और घटना के बारे में पूछताछ की।

‘ऑफिस के वरिष्ठ सहायक को गांव जाते वक्त यूपी-112 के स्टाफ ने पीटा है। मैने दोषियों पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिख दिया है। फिलहाल घायल का इलाज किया जा रहा है।’-डा. राजेंद्र पैंसिया, सीडीओ।
अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है, तो जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -उमाकांत ओझा, प्रभारी, यूपी-112
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed