फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police arrested Dabban's brother-in-law carrying a reward of Rs 50,000.

Farrukhabad News: 50 हजार इनामी डब्बन के साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Dabban's brother-in-law carrying a reward of Rs 50,000.
फर्रुखाबाद। 50 हजार के इनामी अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के साले आशीष पांडेय को पुलिस ने काश्तकार के अपहरण के मुकदमे में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। डब्बन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। माफिया अनुपम दुबे इंस्पेक्टर हत्याकांड में मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस अभी तक माफिया व उसके परिजनों की 113 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। संपत्ति की जांच ईडी अलीगढ़ की टीम कर रही है।
विज्ञापन




जनपद मैनपुरी थाना बेवर इटावा रोड मोहल्ला मरकिचिया निवासी रवि मोहन सूरी ने मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी माफिया अनुपम दुबे, उसके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, पारिवारिक चाचा विनीत दुबे उर्फ वीनू, जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव जगतपुर निवासी विजय विक्रम, आशुतोष दुबे उर्फ बॉबी व दो अज्ञात के खिलाफ 19 जुलाई 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि माफिया अनुपम दुबे के परिवार से उसकी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


पिता चंद्रमोहन सूरी ने इन लोगों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। 19 जुलाई को पिता के साथ मुकदमे की पैरवी में बाइक से कचहरी जा रहा था। बघार नाले के पास विनीत दुबे उर्फ वीनू, विजय विक्रम, आशुतोष उर्फ बॉबी व दो अन्य लोगों ने बाइक रोक ली और पिता का अपहरण कर लिया। यह लोग पिता से मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने चंद्रमोहन सूरी को बरामद कर विनीत उर्फ बीनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




माफिया अनुपम दुबे वर्तमान में इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन फरार है। आईजी जोन ने डब्बन पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। अपहरण के मुकदमे में पुलिस ने डब्बन के साले जनपद मैनपुरी थाना भोगांव अलेपुर पट्टी निवासी आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसओ मऊदरवाजा आमोद सिंह ने बताया कि अपहरण के मुकदमे में आशीष को जेल भेजा गया है।


डब्बन के बारे में नहीं बता पाया आशीष



अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के बारे में पुलिस की टीमों ने आशीष से पूछताछ की, लेकिन वह बहनोई डब्बन की जानकारी नहीं दे पाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसके मोबाइल में कई अलग-अलग नंबरों से डब्बन ने बातचीत की, लेकिन अपनी लोकेशन नहीं बताई। पुलिस अब उन नबंरों के सहारे डब्बन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed