फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police arrested accused after video of firing in Farrukhabad went viral

फर्रुखाबाद में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 13 Jul 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused after video of firing in Farrukhabad went viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर युवक का तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के कड़े रुख के बाद पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी प्रशांत ने कुछ दिन पहले अपने दोस्त के साथ तमंचे से फायरिंग करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो में दोनों दोस्तों के हाथ में भी तमंचे दिख रहे हैं। प्रशांत फायर करते दिखाई दिया। आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने वायरल वीडियो के बारे में एसपी डॉ. अनिल मिश्र से जानकारी लेने के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल को मामले तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली से हटाए गए सिपाही श्रीप्रकाश ने युवक का वीडियो देखते ही उसको पहचान लिया। श्रीप्रकाश ने बताया कि फायरिंग करने वाला प्रशांत और उसका दोस्त है। प्रशांत के पिता पेंटर हैं। पुलिस ने पिता व उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया। दोपहर बाद पुलिस ने प्रशांत को भी पकड़ लिया। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पंकज ने प्रशांत यादव व उसके दोस्त जतिन उर्फ सैंकी यादव के खिलाफ फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed