फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pole broken due to vehicle collision, power outage

वाहन की टक्कर से टूटा पोल, बिजली हुई गुल

Mon, 23 Aug 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Pole broken due to vehicle collision, power outage
जिला जेल चौराहे के पास सड़क पर टूटा पड़ा बिजली का पोल। - फोटो : FARRUKHABAD
वाहन की टक्कर से टूटा पोल, बिजली हुई गुल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वाहन की टक्कर से जिला जेल चौराहे के पास पोल टूटने से चार मोहल्लों की बिजली बंद हो गई। जिला जेल जाने वाले मार्ग पर पोल गिरने से आवागमन बंद हो गया। संविदा कर्मचारियों ने पोल को हटाया। शाम तक मोहल्लों की बिजली चालू नहीं हो पाई।
फतेहगढ़ पुलिस लाइन चौराहा के पास से जिला जेल जाने का रास्ता है। चौराहे के नजदीक बिजली का पोल लगा था। सोमवार भोर करीब चार बजे वाहन की टक्कर से पोल टूट कर जेल मार्ग पर गिर गया। आवागमन बंद हो गया। बंच केबल सड़क पर गिर गया और वनखड़िया समेत चार मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी अवर अभियंता राकेश कुमार को दी गई। संविदा कर्मी आठ बजे मौके पर पहुंचे और रास्ते में पड़ा पोल और बंच केबल हटवाया। दिन में बारिश होने के कारण पोल न लगने से वनखड़िया समेत चार मोहल्लों की बिजली देर शाम तक चालू नहीं हो सकी। जेई राकेश कुमार ने बताया कि बारिश से पोल नहीं लग पाया। पोल लगाकर बंच केबल को डालने के बाद बिजली चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed