फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pledge to take development till every village

शपथ ग्रहण में मोनिका ने हर गांव तक विकास कराने का लिया संकल्प

Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pledge to take development till every village
हर गांव तक विकास कराने का लिया संकल्प
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने 28 सदस्यों का शपथ ग्रहण कराई। एक सदस्य नहीं पहुंचे।
शपथ ग्रहण के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। शपथ का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव 11.29 बजे जिला पंचायत कार्यालय परिसर पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने यहां बने मंदिर में पूजा की। इसके बाद मंच पर पहुंचीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 12.15 बजे उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद मोनिका के भाई सचिन यादव ने अपने संबोधन में भाजपा का आभार जताया। पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जिले के हर गांव के अंतिम छोर तक विकास कार्य पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समारोह में बिना मास्क बैठे लोगों से मास्क लगाने के लिए कहा। मास्क वितरित भी कराए। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि अंतिम गांव तक विकास कार्य पहुंचाकर जनपद को प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंचाना है। मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने भी जिले को विकास के मामले में पहले पायदान पर लाने की बात कही।
16 सदस्यों को शपथ के बाद भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया
जिपं अध्यक्ष ने पहले 16 सदस्यों को शपथ दिलाई। फिर जीत में सहयोग के लिए भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायकों को धन्यवाद दिया। समाजसेवी डॉ.अनुपम दुबे के सहयोग को भी सराहा। भाजपा जिला संगठन प्रभारी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम चेयरमैन बाबूराम निषाद ने प्रशासन को शांतिपूर्ण चुनाव के लिए धन्यवाद दिया।
कहा कि जो सवाल उठा कि प्रशासन पर दबाव बनाकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को जिताया है गलत है। यदि प्रशासन पर दबाव होता तो भाजपा नवाबगंज व मोहम्मदाबाद में भी प्रमुख पद पर प्रत्याशी उतारती। समारोह में विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, डॉ.रजनी सरीन, एएमए नरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
सुबोध ने 11 सदस्यों के साथ ली शपथ
16 सदस्यों की शपथ के कुछ देर बाद प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी रहे डॉ. सुबोध यादव 11 सदस्यों के साथ समारोह स्थल पहुंचे। वह जिला पंचायत अध्यक्ष कक्ष में पहुंचे और एएमए से कक्ष में ही शपथ के लिए कहा। एएमए ने मंच पर जाने के लिए कहा तो नोकझोंक भी हो गई। समझाने के बाद वह सभी सदस्यों के साथ मंच पर पहुंचे।

जिपं अध्यक्ष मोनिका यादव ने शपथ दिलाने की शुरुआत ही की थी कि डॉ.सुबोध के साथ अन्य सदस्यों ने खुद ही शपथ पढ़ ली। एक सदस्य सरोजनी देवी नहीं पहुंची। एएमए नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इससे वह नहीं आ सकीं। उन्हें अगली बैठक में शपथ दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed