फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Players won seven medals in the inter-state Taekwondo championship.

Farrukhabad News: इंटर स्टेट ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Players won seven medals in the inter-state Taekwondo championship.
फर्रुखाबाद। कानपुर के बारादेवी स्थित स्वीट एंजल इंटरनेशनल स्कूल में 18 और 19 जुलाई को हुई इंटर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-39 किग्रा वर्ग में उदय ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-29 किग्रा में अंश, अंडर-23 किग्रा में स्पर्श, अंडर-25 किग्रा में अमाईरा, अंडर-43 किग्रा में आराध्या तथा अंडर-29 किग्रा वर्ग में तेजस्वी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। अंडर-37 किग्रा वर्ग में ओजस्वी ने कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली में सातवां पदक जोड़ा। सभी खिलाड़ी डॉ. बीपी अग्रवाल शिक्षा निकेतन में कोच श्रद्धा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. बीपी अग्रवाल और कोच श्रद्धा त्रिपाठी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed