फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Players of weightlifting, wrestling, badminton will be ready in villages

फर्रुखाबादः गांवों में तैयार होंगे भारोत्तोलन, कुश्ती, बैडमिंटन के खिलाड़ी

Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Players of weightlifting, wrestling, badminton will be ready in villages
गांव मुड़गांव में बना बहुउद्देश्यीय हॉल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भारोत्तोलन, कुश्ती, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, चैस जैसे खेलों में गांवों की प्रतिभाएं भी महारथ हासिल कर सकेंगी। इसके लिए खेलो इंडिया के तहत मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मुड़गांव में बहुउद्देश्यीय हॉल बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

तीन बीघा में 3.21 करोड़ की लागत से बने इस हॉल का तकनीकी परीक्षण भी हो चुुका है। युवा कल्याण विभाग को हैंडओवर होने के साथ ही जल्द ही यह खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा। यहां 400 मीटर लंबा ट्रैक बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन

सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दे रही है। इसके लिए खेलो इंडिया योजना के तहत सभी ब्लाकों में बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। जनपद के पहले बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के मुड़गांव में वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। तीन करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अब यह बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हॉल में कुश्ती, भारोत्तोलन, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, चैस आदि गेम खेले जा सकेंगे। इन सब खेलों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। 33 बीघा क्षेत्रफल के खेल मैदान से तीन बीघा में यह बहुउद्देश्यीय हॉल बना है, जबकि शेष 30 बीघा को आउटडोर गेम के लिए तैयार किया जाएगा। क्रिकेट मैच को छोड़कर इस खेल मैदान में सभी खेलों की व्यवस्थाएं होंगी। इससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को अपना हुनर निखारने का मौका मिलेगा।

कोच की नियुक्ति के लिए शासन को लिखा पत्र
जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण पूरा होने के साथ कमेटी से तकनीकी जांच हो चुकी है। कोच की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। सीडीओ के निरीक्षण के बाद भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी। कोच की नियुक्ति होते ही हॉल में खेल गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। शासन से निर्देश आने पर 400 मीटर दौड़ के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed