फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Players of Rampur Mazgaon dominated in Kabaddi

कबड्डी में रामपुर माझगांव के खिलाड़ी छाए

Sat, 12 Oct 2019 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Players of Rampur Mazgaon dominated in Kabaddi
कमालगंज में ब्लाक स्तरीय हुई खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते छात्र। - फोटो : FARRUKHABAD
परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हें खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी में रामपुर माझगांव के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन

जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में बालिकाओं में मूसाखिरिया की आकांक्षा व बालकों में रामपुर माझगांव के सूरज ने गोल्ड मेडल जीतकर सबसे तेज धावक का खिताब पाया गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रजीपुर में अमर एजुकेशन सेंटर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान व प्रधान प्रतिनिधि दीपक गहरवार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्राथमिक, जूनियर व बालक- बालिका वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाओं में लंबी कूद में खेमरेंगाई की रूबी, कतरौली पट्टी के आदेश ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो में प्राइमरी मुबारिकपुर बालक-बालिका दोनों वर्ग में विजेता रहा। कबड्डी बालक में प्राइमरी बहबलापुर व बालिका में प्राइमरी आजादनगर प्रथम रहा। शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष देवेश यादव, एबीआरसी फूलसिंह आदि भी मौजूद रहे। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अतुल कटियार, मनोज शर्मा, राकेश कुमार व अनुज यादव रेफरी रहे।

भूखे रहे बच्चे, टेंट भी नहीं लगा
ब्लॉक रैली में बजट की तंगी का मामला झलकता रहा। इसके चलते टेंट भी नहीं लगाया गया। बच्चों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था नहीं थी। कुछ शिक्षकों ने अपने पास से बच्चों को बिस्कुट के पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed