{"_id":"45dc130c606eb877600b7981211de8eb","slug":"pillars-out-of-the-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से निकल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से निकल रहा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला गढ़ी कोहना फाटक में मनीराम बाथम के घर के सामने लगे बिजली के खंभे से पानी निकल रहा है। नीचे कटी पाइप लाइन होने से खंभे में करंट उतर आता है। मोहल्लेवासियों ने पालिका प्रशासन को पत्र भेजकर लाइन ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
मोहल्ले के मनीराम, गुफरान अहमद, मुकेश बाथम, राजेंद्र कुमार, छोटे, मुदस्सिर खान, छोटेमियां, वहाब, जाकिरमियां, निजामुद्दीन और शकील उर्फ मुन्ना पाटू का कहना है कि सड़क पर पाइप लाइन फटी होने से गड्ढा हो गया है। इससे आए दिन सब्जी की ठेलियां, रिक्शा और बाइकों के पहिये जाने से वह पलट जाते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में जलकल अभियंता फरहत अली ने बताया कि मनीराम घर के पास बिजली का खंभा लगाने से ही पाइप लाइन टूटी थी। शिकायत पर उन्होंने बिजली विभाग के जेई से कहा था कि वह खंभे को हटवाएं, जिसके बाद वह गड्ढा खुदवाकर लाइन जुड़वा सकें। लेकिन अभी तक जेई ने खंभा नहीं हटवाया है। जेई जैसे ही खंभा हटवाकर उन्हें सूचना देंगे तो वह गड्ढा खुदवाकर पाइप लाइन जुड़वा देंगे।
विज्ञापन