{"_id":"61d1f42f35a57d13e66730ca","slug":"photo-viral-with-pistol-on-social-media-arrested-farrukhabad-news-knp673165516","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर तमंचा सहित फोटो वायरल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर तमंचा सहित फोटो वायरल, गिरफ्तार
विज्ञापन
कायमगंज। गांव महमदियापुर निवासी युवक ने तमंचे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने वायरल फोटो देखने के बाद उसकी शिनाख्त की। उसके घर दबिश देकर तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को गांव महमदियापुर निवासी संजय राजपूत ने हाथ में तमंचा लेकर फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने पर तमाम चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर युवक की तलाश शुरू की गई।
पता चला कि युवक कुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव महमदियापुर का है। पुलिस ने दबिश देकर तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। सीओ सोहराब आलम खां ने बताया आरोपी ने तमंचा सहित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर समाज में दहशत फैलाने का काम किया है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।