फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   phatehagadh mein ek said kee dukaanen khulavaane ke lie hangaama

फतेहगढ़ में एक साइड की दुकानें खुलवाने के लिए हंगामा

Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
phatehagadh mein ek said kee dukaanen khulavaane ke lie hangaama
फतेहगढ़ में दुकानें बंद कराते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद शहर की तरह फतेहगढ़ में सड़क के एक साइड की दुकानें खोले जाने की सराफा कमेटी के पदाधिकारियों ने मांग की। इन्होंने इसको लेकर कोतवाली में हंगामा किया। अफसरों पर मनमाने तरीके से बाजार खुलवाने और बंद कराने का आरोप भी लगाया। इससे पुलिस ने कचहरी मार्ग की एक साइड की दुकानें बंद करवा दीं।
विज्ञापन

चार दिन पहले व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी व अल्लादीन समेत कई व्यापारियों ने सड़क की दोनों साइड की दुकानें खुलवाने के लिए कोतवाल जसवंत सिंह पर दबाव बनाया था। सीओ सिटी ने एडीएम से वार्ता करने के बाद कोतवाली से कचहरी मार्ग के दोनों ओर की दुकानें खुलवा दीं। सब्जी मंडी और चूड़ी वाली गली की एक साइड की दुकानें खोलने का आदेश दिया था। सराफा की ज्यादातर दुकानें सब्जी मंडी और चूड़ी वाली गली में हैं। गुरुवार को सराफा कमेटी के महामंत्री सोनू गुप्ता, पदाधिकारी सचिन अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गौरव, किरन वर्मा, विजय वर्मा, राजू वर्मा कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने कोतवाल जसवंत सिंह से कहा कि डीएम ने कोतवाली से कचहरी मार्ग, सब्जी मंडी, चूड़ी वाली गली की दुकानें एक साइड खोलने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी कचहरी साइड की दोनों ओर की दुकानें खोली जा रही हैं। इन्होंने फर्रुखाबाद शहर की तरह ही सड़क के एक साइड की दुकानें खोले जाने की मांग की। इस मांग को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। इस पर कोतवाल ने कचहरी मार्ग की एक साइड की दुकानें बंद करवा दीं। दुकानें बंद कराने के दौरान पुलिस के सामने सराफा कमेटी के महामंत्री और व्यापार मंडल के पदाधिकारी अल्लादीन की कहासुनी हुई। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed