{"_id":"64b82f344ec82f08440999a4","slug":"petition-filed-against-five-including-inspector-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-849-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दरोगा समेत पांच के खिलाफ याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दरोगा समेत पांच के खिलाफ याचिका दायर
Thu, 20 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास कर युवक व उसके तीन साथियों ने आठ हजार रुपये लूट लिए। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने गई मां-बेटी ने दरोगा पर चौकी से भगाने का आरोप लगाया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एंटी डकैती कोर्ट में मोहल्ले के बंटी व तीन अज्ञात साथी व कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी के खिलाफ याचिका दायर की है।
इसमें बताया कि पुत्री का पति से विवाद हो गया। ऐसे में वह उसके पास रह रही है। बंटी उसकी पुत्री से आए दिन छेड़छाड़ कर परेशान करता था। आठ जुलाई को पुत्री बाजार जा रही थी। तभी बंटी ने उसको पकड़कर अपने घर के अंदर खींच लिया। शोर सुनकर पुत्री को बचाने गई तो तीन युवकों ने उसे भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
सभी लोगों ने बेटी व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। उसका पर्स निकाल लिया। उसमें आठ हजार रुपये रखे थे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों के आने पर यह लोग भाग गए। महिला बहोश हो गई। बेटी ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली में तहरीर देने गई। वहां चौकी इंचार्ज ने गाली-गलौज कर मां बेटी को भगा दिया। पुत्र को पकड़कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने कोतवाल कायमगंज से आख्या मांगी है।