{"_id":"57e80e044f1c1bf70a573eed","slug":"perturbations-in-the-women-s-hospital-the-mercury-climbed-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं, डीएम का चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं, डीएम का चढ़ा पारा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
नवजात को पोलियो ड्राप पिलाते जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी रविवार को पल्स पोलियो का उद्घाटन करने के बाद महिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर गंदगी और अन्य समस्याएं मिलने पर डीएम ने सीएमओ और सीएमएस की फटकार लगाई और निर्देश दिए।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 10:30 बजे डीएम प्रकाश बिंदु लोहिया महिला अस्पताल पहुंचे। उनके साथ सीएमओ डॉ. राकेश कुमार भी थे। डीएम ने पल्स पोलियो का उद्घाटन किया। इसके बाद वह महिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां पर भर्ती मरीजों से इलाज और मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज पूनम पत्नी ब्रजेश निवासी पपियापुर, वंदना पत्नी समरपाल निवासी छोटा फतेहपुर थाना मऊदरवाजा, नसरीन पत्नी शाहरुख निवासी नौलखा थाना मऊदरवाजा ने डीएम को बताया कि वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उन लोगों को खाना नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह सुनकर डीएम ने सीएमओ डॉ. राकेश कुमार से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मरीजों को हर हाल में भोजन दिया जाए। मरीजों ने बताया कि उन्हें जो दूध मिलता है वह बहुत ही कम और उसमें पानी मिला होता है। डीएम ने महिला सीएमएस डॉ. सरोजवाला को निर्देश दिए कि मरीजों को दूध सही दिया जाए।
किसी प्रकार की शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम को मरीजों की चादरें गंदी देख रोज उसे बदलने के निर्देश दिए। डीएम ने मरीजों को तकिया भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में गंदगी देखकर डीएम ने कहा कि जो कर्मचारी लगे हैं उन्हें हटाकर दूसरे कर्मचारियों को लगाया जाए, जिससे अस्पताल में साफ सफाई बनी रहे।
डीएम ने अस्पताल में लगे अगिभनशमन यंत्र को देखकर उसकी जांच कराई। उन्हाेंने कहा कि जो खराब हाें उन्हें सही कराया जाए। डीएम ने प्रसव कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं को सही करने के निर्देश दिए। डीएम के रुख को देखकर अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप रहा।