फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Permitted seven textile printing industries to run ETP

ईटीपी लगे सात वस्त्र छपाई उद्योगों को चलाने की अनुमति

Tue, 21 Apr 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Permitted seven textile printing industries to run ETP
अंगूरी बाग स्थित वस्त्र छपाई कारखाने में जांच पड़ताल करते सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने वस्त्र छपाई उद्योगों का मंगलवार को जायजा लिया। उन्होंने इफ्ल्यूंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) लगे सभी उद्योगों में जांच की। कहा कि किसी भी कीमत पर सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। जिस दिन भी औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिली, मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी दोपहर एक बजे सधवाड़ा स्थित अमेरिका डाइन पहुंचे। उन्होंने छपाई के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद एसएस प्रिंटिंग, एआर प्रिंटिंग, एनआर सिल्क समेत सात उन वस्त्र छपाई उद्योगों का निरीक्षण किया, जिनमें ईटीपी लगे हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उन्होंने छपाई करने के तरीके, कपड़ा सुखाने और रंगाई करने के स्थानों को भी बारीकी से देखा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कारखानों के मालिकों से कहा कि वह किसी तरह की अनियमितता नहीं होने देंगे। हर हाल में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करना ही होगा। कहा कि वह औचक निरीक्षण भी करेंगे। यदि कहीं भी गड़बड़ी मिली, तो तुरंत मुकदमा दर्ज कर काम बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे उद्योगों को चलाने की अनुमति का आग्रह
वस्त्र छपाई कुटीर उद्योग अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा भी सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। उन्होंने कहा कि उन छपाई उद्योगों को भी काम करने की अनुमति दी जाए, जो काफी छोटे स्तर के हैं। वहां हर हाल में सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। उन्होंने डीएम को भी मेल पर एक पत्र भेजकर अनुमति प्रदान करने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed