फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People struggled with jam for eight hours on Etawah-Bareilly highway

इटावा-बरेली हाईवे पर आठ घंटे जाम से जूझे लोग

Thu, 24 Feb 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
People struggled with jam for eight hours on Etawah-Bareilly highway
इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में सेंट्रल जेल चौराहे पर फंसे वाहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों के आने से इटावा-बरेली हाईवे पर आठ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में स्कूली बसें, एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम खुलवाने गई पुलिस को भी पसीना आ गया। पूरे दिन पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती रही। सुबह से शाम बाद तक वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में गुरुवार सुबह से ही जिले के दूर दराज के गांवों से आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुुंचने लगीं। मंडी के गेट से ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन लगते हुए सेंट्रल जेल से लेकर आईटीआई चौराहे तक पहुंच गई। सुबह आठ बजे मंडी रोड पर लगा जाम इटावा-बरेली हाईवे तक पहुंच गया। सेंट्रल जेल चौराहे से मसेनी और दूसरी ओर बघार नाले तक वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। पांच किलोमीटर लंबे इस जाम में स्कूली बच्चों के वाहन, एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन

लगभग नौ बजे फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ जाम खुलवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान मंडी रोड, जिला जेल रोड व इटावा-बरेली हाईवे पर चोरों तरफ वाहन जाम में फंस चुके थे। पुलिस ने कई वाहनों को पीछे करके जगह बनाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस मंडी के गेट पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी के अंदर करवाना शुरू किया। यातायात प्रभारी रजनेश कुमार भी टीम के साथ जाम खुलवाने के लिए पहुंचे। इसके बाद कुछ रास्ता खुला और वाहन धीरे-धीरे चलने लगे। शाम चार बजे तक हाईवे पर वाहन जाम के चलते रेंगते ही नजर आए।
जाम के चलते गलियों में फंसीं गाड़ियां
हाईवे पर जाम होने से स्थानीय लोगों ने अपने वाहन गांव विजाधरपुर, नारायनपुर सहित श्याम नगर की ओर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन गलियों में ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी होने से लोग घंटों फंसे रहे। लोगों को दोपहिया वाहन निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय नहीं पहुंच सके वाहन
मतदान के बाद गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार से सुचारु रूप से काम शुरू हुआ। 50 से अधिक वाहनों को फिटनेस का भौतिक सत्यापन के लिए बुलाया गया था। सुबह से ही जाम लगने से चालक एआरटीओ कार्यालय के सामने वाहन लेकर नहीं पहुंच सके। ऐसे में वाहन मालिकों ने फिटनेस के लिए आनलाइन दूसरी तारीख के लिए आवेदन किया।
कायमगंज बाईपास पर भी लगा जाम
आईटीआई चौराहे तक आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन लगने का असर शहर के यातायात पर भी पड़ा। आईटीआई चौराहे पर जाम लग गया। यहां वाहन फंसे तो ढिलावल क्रासिंग से कायमगंज बाईपास तक जाम लग गया। इससे लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी।

वर्जन...
आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां बेतरतीब खड़ी होने से सुबह जाम लग गया था। ट्रैक्टर-ट्रालियों में लाइन में खड़ा कराकर वाहनों को गुजारा गया। -प्रदीप कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक।

इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में सेंट्रल जेल चौराहे के पास फंसे वाहन। संवाद

इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में सेंट्रल जेल चौराहे के पास फंसे वाहन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद

इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed