फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People of two communities clashed while eating finger chips, sticks were used

Farrukhabad News: फिंगर चिप्स खाने के दौरान दो समुदायों के लोग भिड़े, चले लाठी डंडे

Fri, 30 May 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 30 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
People of two communities clashed while eating finger chips, sticks were used
कमालगंज। गांव में लगी ठेली पर फिंगर चिप्स खाने के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में घायल दो युवकों ने थाने पहुंच दस नामजद सहित 18 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के देवरान गढ़िया निवासी सुमित कुमार शुक्रवार रात दोस्त नितिन के साथ पड़ोसी गांव आजाद नगर में स्थित पंचायत घर के पास लगी ठेली पर फिंगर चिप्स खाने गया था। बेंच पर बैठ दोनों फिंगर खा रहे थे, तभी आजाद नगर निवासी एक विशेष समुदाय का युवक फिंगर के ऊपर से गुजरने लगा। सुमित व नितिन ने विरोध किया तो कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और विशेष समुदाय के करीब 20 लोग लाठी डंडे लेकर युवकों के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

सुमित व नितिन खुद के बचाव में सत्यपाल की डेयरी में घुस गए। लोगों ने डेयरी में घुसकर मारपीट कर रखा दूध फैला दिया। इसी बीच घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार, कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख मौके से लोग भाग गए। पुलिस दो लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। घायल सुमित व नितिन का मेडिकल कराया। सुमित ने दस नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मारपीट होने की सूचना पर वह टीम के साथ पहुंचे। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed