फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People of Another Village took Transformer of flood-hit village by boat In Farrukhabad

ऐसी दबंगई: अपना फुंका तो दूसरे गांव का ट्रांसफार्मर खोल ले गए ग्रामीण, बाढ़ के कारण बिजली आपूर्ति की गई थी बंद

Sat, 22 Jul 2023 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jul 2023 08:45 AM IST
सार

फर्रुखाबाद के कायमगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाढ़ से घिरे गांव का ट्रांसफार्मर खोलकर दूसरे गांव के लोग नाव से ले गए। बिजली गुल होने पर जबरन ट्रांसफार्मर उठा ले जाने की यह पहली घटना है।

विज्ञापन
People of Another Village took Transformer of flood-hit village by boat In Farrukhabad
बाढ़ से घिरे गांव का ट्रांसफार्मर खोलकर नाव से ले गए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद के कायमगंज में बाढ़ से घिरे गांव का ट्रांसफार्मर जबरन खोलकर दूसरे गांव के लोग नाव से उठा ले गए। इस ट्रांसफार्मर को शाहजहांपुर की लाइन से जोड़कर गांव में बिजली चालू करने की योजना थी। बिजली गुल होने पर जबरन ट्रांसफार्मर उठा ले जाने की यह पहली घटना है। 
विज्ञापन


जानकारी पर जेई ने छह ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कटरी क्षेत्र के कुछ गांवों में अमृतपुर बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। इन दिनों गंगा में आई बाढ़ के पानी से गांव घिरे हुए हैं। गांव नगरिया बसोला में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसे शिकायत के बावजूद नहीं बदला गया। 
विज्ञापन


बिजली कर्मियों की हीलाहवाली देखते हुए बुधवार रात नगरिया बसोला के ग्रामीण बाढ़ से घिरे पड़ोसी गांव मुंशी नगला (बल्लू बेहटा की मड़ैया) नाव से पहुंचे। बाढ़ की वजह से गांव की बिजली पहले से ही कटी थी। ग्रामीणों ने वहां लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर खोल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर खोलते देख मुंशी नगला के ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माने और ट्रांसफार्मर को नाव में रखकर अपने गांव ले गए। प्रधान ने इसकी सूचना जेई को दी। जेई होरीलाल वर्मा ने नगरिया बसोला निवासी जितेंद्र, दल सिंह, शिवराम, मौजीलाल, रामरहीस व एक अज्ञात के खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी का मुकदमा कायमगंज कोतवाली में दर्ज कराया। 

अवर अभियंता ने बताया कि बाढ़ की वजह से दोनों गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद नगरिया बसोला के ग्रामीणों ने अमृतपुर क्षेत्र के गांव कुम्हरौर से केबल डालकर आपूर्ति चालू कर ली थी। अब कुम्हरौर से भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। 
 

जेई ने बताया कि पता चला है कि ग्रामीणों की शाहजहांपुर की लाइन से जोड़कर गांव में बिजली आपूर्ति चालू करने की योजना थी। ट्रांसफार्मर चोरी के साथ ही गैरकानूनी तरीके से शाहजहांपुर की लाइन जोड़ने के मामले की भी जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed