फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   people do bed behaviour with doctor in farrukhabad

नमूने लेने गई डाक्टरों की टीम से अभद्रता, जान से मारने की धमकी

Thu, 04 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
people do bed behaviour with doctor in farrukhabad
नवाबगंज में गैर प्रांतों से लौटे प्रवासियों के नमूने लेने गई डाक्टरों की टीम के साथ गांव में अभद्रता की गई। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्राम प्रधान ने समझाने का प्रयास भी किया पर नतीजा सिफर रहा। डाक्टरों की टीम बिना नमूने लिए ही लौट आई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज की चिकित्सकीय टीम गैर प्रांतों से आए तकरीबन 20 लोगों के नमूने लेने गुरुवार को मेरापुर थाने के गांव सियानी गई थी। डॉ. श्याम किशोर, डॉ. आशीष कुमार और वीनेश शाक्य संग गांव पहुंचे। वहां मौजूद प्रवासी युवक सूर्यकांत की अगुवाई में एकजुट हो गए और लाठी-डंडे ले आए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान श्यामकांत दीक्षित ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रधान पर भी हावी हो गए। घबराए डाक्टर वहां से गाड़ी से बैरंग लौट आए। टीम ने अधीक्षक डॉ. सुमित सिंह को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक डा. सुमित ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना से मेरापुर थानाध्यक्ष को लिखित में अवगत करा दिया है। यह घटना बेहद गंभीर है। दोषियों पर हर हाल में कार्रवाई होनी ही चाहिए। नमूना लेने वाली फील्ड यूनिट के साथ पुलिस बल भी जाना चाहिए, ताकि उन्हें कोई खतरा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed