फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pediatrician did not reach pediatric ward for 20 hours, commotion

Farrukhabad News: पीडियाट्रिक वार्ड में 20 घंटे नहीं पहुंचे बालरोग विशेषज्ञ, हंगामा

Sat, 03 Aug 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pediatrician did not reach pediatric ward for 20 hours, commotion
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती बच्चों को 20 घंटे तक देखने कोई बालरोग विशेषज्ञ नहीं पहुंचा। बच्चों की हालत में सुधार न होने से गुस्साए तीमारदारों ने शुक्रवार सुबह हंगामा कर दिया। सीएमएस ने बमुश्किल शांत किया। कुछ देर बाद पहुंचे बालरोग विशेषज्ञ ने दवाएं दीं। एक बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती होने से दिक्कत है। जिम्मेदार व्यवस्था दुरुस्त करने में असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड कर्मियों का अनुबंध समाप्त होने के बाद से बच्चों के इलाज को लेकर स्थिति बेहद खराब है। बृहस्पतिवार दोपहर भर्ती कई बच्चों को शुक्रवार सुबह करीब 20 घंटे तक कोई बालरोग विशेषज्ञ देखने नहीं पहुंचा, तो तीमारदारों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने इमरजेंसी के बाहर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख इसकी जानकारी सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को दी गई। सीएमएस ने तीमारदारों से डॉक्टर को बुलाकर दिखाने का आश्वासन दिया। इस पर मामला शांत हुआ। इसके बाद बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सक्सेना ने कुछ गंभीर बच्चों को देखा। हालांकि दोपहर करीब एक बजे बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप दीक्षित भी बच्चों को देखने पहुंचे। तब तीमारदारों ने राहत की सांस ली। वार्ड में बेड की क्षमता से डेढ़ गुना अधिक मरीज भर्ती होने से हौचपौच के हालात हैं। बच्चों के साथ तीमारदार अधिक होने की वजह से अव्यवस्था हावी है। अस्पताल के जिम्मेदार बच्चों के इलाज के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने में असहाय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed