फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   PCS exam today at 16 centres

Farrukhabad News: पीसीएस परीक्षा आज 16 केंद्रों पर

Sun, 12 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
PCS exam today at 16 centres
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा व सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा 16 कॉलेजों में होगी, इसमें 6432 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 16 सेक्टर और इतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे होगी। अभ्यर्थियों को अपने केंद्र पर सुबह बजे पहुंचना होगा। 8:45 पर गेट बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर एक बजे केंद्र पर पहुंचना होगा और 1:45 बजे गेट बंद हो जाएगा। बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट मशीन, स्कैनर व प्रिंटर की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन केंद्रों में होगी परीक्षा


परीक्षा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, रस्तोगी इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज, महावीर इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, एनएकेपी इंटर कॉलेज, जीआईसी फर्रुखाबाद, जीजीआईसी फतेहगढ़, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक फतेहगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, बद्री विशाल डिग्री कॉलेज, एनकेपी डिग्री कॉलेज, डीएन डिग्री कॉलेज फतेहगढ़, आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज, फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज में परीक्षा होगी।



दो प्रधानाचार्याें को नोटिस
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर को होगा। इसके लिए कॉलेजों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को डीआईओएस कार्यालय पर संबंध करने के आदेश दिए गए थे। दो कॉलेजों से कर्मचारियों के न आने पर पर डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश वर्मा और जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर नबावगंज को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed