{"_id":"5c549533bdec22739f756ea3","slug":"pay-only-on-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम करने पर ही मिलेगी तनख्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम करने पर ही मिलेगी तनख्वाह
Sat, 02 Feb 2019 12:21 AM IST
gaurav gaurav
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा में निरीक्षण के दौरान एसपी संतोष मिश्र (बाएं)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने मऊदरवाजा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर एसपी ने मातहतों को निर्देश दिए कि ठीक तरह से काम करने पर ही तनख्वाह दी जाएगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मऊदरवाजा थाना को दस में 8.5 नंबर दिए। कंप्यूटर ऑपरेटर नितिन मिश्र के काम की सराहना की।
बुधवार दोपहर बाद एसपी संतोष मिश्र थाना मऊदरवाजा पहुंचे। उन्होंने शौचालय में गंदगी देख सफाई करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के लिए रखे गए असलहों व कारतूसों में से उन्होंने कुछ कारतूस उठाकर अपने जेब में रख लिए और हेड मोहर्रिर गिरीशचंद्र उपाध्याय से पूछा कि कुछ देर बाद वह आएंगे, तब बताना कितने कारतूस उन्होंने उठाए हैं। हालांकि बाद में उन्होंने बिना पूछताछ ही कारतूस एसओ वेदप्रकाश पांडेय को थमा दिए।
निरीक्षण के दौरान हेड मोहर्रिर एक्टिव अपराधियों के नाम नहीं बता सके। टॉपटेन अपराधियों के नाम पूछे जाने पर मुंशी ने पहले दो और बाद में पांच के नाम बताए। नेम प्लेट खराब देख उन्होंने प्रमोद कुमार से नाराजगी जताई। 28 विवेचनाएं निपटी देख उन्होंने निर्देश दिए कि कम से कम 50 विवेचनाएं प्रतिमाह निपटाएं। कंप्यूटर कक्ष प्रभारी नितिन मिश्र ने बताया कि 86 विवेचनाएं पेंडिंग पड़ी हैं और 19 केस डायरी आनलाइन कट चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एसओ वेदप्रकाश पांडेय को निर्देश दिए कि आवासों में रहने वाले पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट उनके कमरों के बाहर अवश्य लगवाएं। एसपी ने सभासद आलोक मिश्र, प्रधान राजेंद्र सिंह के अलावा राजन अवस्थी और आदेश गुप्ता आदि से समस्याओं के बारे में पूछा। इस अवसर पर सीओ सिटी रामलखन सरोज आदि रहे।
बाहर जाते समय मकान मालिक दें सूचना
एसपी संतोष मिश्र ने मौजूद लोगों से कहा कि जब भी वह लोग घर में ताला लगाकर बाहर जाएं तो संबंधित क्षेत्र की चौकी, थाना या कोतवाली में सूचना जरूर दे दें। इससे पुलिस उस क्षेत्र में गश्त और तेज करवा देगी।
220 सिपाही तैनात
फोर्स की कमी को देखते हुए जिले में 220 नए सिपाहियों की तैनाती की गई है। इनमें थाना मऊदरवाजा में 20, शहर कोतवाली में 25 और फतेहगढ़ कोतवाली में 20 नए कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।