फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   paudhropad ker plastic mukt samaj ka sankalp

पौधरोपण कर प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प

Sun, 20 Sep 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
paudhropad ker plastic mukt samaj ka sankalp
कमालगंज। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में शेखपुर में रविवार को पौधरोपण कर प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प लिया। स्वास्थ्य केंद्र शेखपुर परिसर व उसके आसपास क्षेत्र में जामुन, करौंदा, अमरूद, पकड़िया व बरगद के पौधे लगाए गए। पौधों के वृक्ष बनने तक देखभाल के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे ही बढ़ते प्रदूषण से निजात दिला सकते हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गुरुचरन आजाद ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग करने के बजाय घर का बना थैला उपयोग करने की आदत डालनी होगी। नरेंद्र राजपूत, धीरज कोरी, रोहित कुमार, सुमित कोरी, महेश अहिरवार, सुगर सिंह यादव आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed