{"_id":"65ad7763e86642afe00690f4","slug":"patients-were-not-examined-in-ayushman-mela-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7558-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आयुष्मान मेले में मरीजों की नहीं हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आयुष्मान मेले में मरीजों की नहीं हुई जांच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के सीएचसी व पीएचसी पर रविवार को लगे आयुष्मान मेले में कई अस्पतालों में मरीजों की जांच नहीं हो सकी। कई पीएचसी पर डॉक्टर न होने से मरीज फार्मासिस्टों के भरोसे रहे।
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आईटीआई व नवदिया में डॉक्टर होने के बावजूद एलटी की तैनाती नहीं है। इससे आयुष्मान मेले में आने वाले मरीजों की जांच नहीं की जा सकी। बढ़पुर ब्लाॅक की पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में कुल 48 मरीज पहुंचे। उन्हें डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता ने देखा तो फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने दवाई दी। एलटी न होने से खांसी जुकाम, बुखार से पीड़ित 27 मरीजों में किसी भी जांच नहीं हो सकी। मोहम्मदाबाद क्षेत्र की पीएचसी देवसनी में फार्मासिस्ट अरविंद चौहान ने मरीज देखे, लेकिन उनकी जांच नहीं की जा सकी।
एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने पीएचसी जहानगंज में आयुष्मान मेले का निरीक्षण किया। मरीजों की संख्या कम होने पर स्टाफ से जानकारी ली। बताया गया कि ठंड की वजह से मरीज कम आए हैं। एसीएमओ ने प्रसव पूर्व जांच, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिह्नीकरण करने के साथ अन्य योजनाओं में लाभार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। एएनएम रागिनी को कार्यक्रमों की जानकारी न होने पर फटकार लगाई। डॉ.शिप्रा कटियार, फार्मासिस्ट दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ.उमेश चंद्र वर्मा ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम का रिकॉर्ड देखकर एलटी से जांचों की जानकारी ली। कुल 38 मरीज देखे गए। इसके बाद एसीएमओ पीएचसी फैजबाग पहुंचे। वहां फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत मरीज देखकर दवा दे रहे थे। एलटी न होने से मरीजों की शुगर व बीपी के अलावा कोई जांच नहीं हो सकी। एसीएमओ ने बताया कि व्यवस्थाएं ठीक कराने के लिए वह सीएमओ को आख्या देगे।