फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patients handed over to doctor, pharmacist, staff nurse and ward boy

Farrukhabad News: डॉक्टर न फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय के हवाले मरीज

Mon, 13 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 13 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Patients handed over to doctor, pharmacist, staff nurse and ward boy
फोटो- 25, गांव सबलपुर में सड़क के किनारे लगा आरोग्य मेला। संवाद - फोटो : लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के ज्वाइंटर के पास क्षतिग्रस्त पुल की छत।
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। अधिकारियों की अनदेखी के चलते मुख्यमंत्री आरोग्य मेला मजाक बन गया है।
विज्ञापन

पीएचसी पर डॉक्टर व फार्मासिस्ट न पहुंचने से स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय ही मरीज का इलाज कर रहे। इससे मरीजों को डॉक्टर का परामर्श नहीं मिल पा रहा है।

जनपद में स्वास्थ्य अधिकारियों के रुचि न लेने से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की व्यवस्थाएं बिगड़ती जा रही हैं। कोई भी अधिकारी पीएचसी का निरीक्षण करने के लिए नहीं निकल रहा है। इससे डॉक्टर व कर्मचारियों की मनमानी ड्यूटी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दैनिक सुविधाएं भी कोई देखने वाला नहीं है। नगरीय पीएचसी नवदिया में कई माह से एलटी न होने से यहां मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। यहां डॉक्टर नियमित बैठने के बावजूद एलटी की तैनाती नहीं की जा रही है।
अमृतपुर में पीएचसी सबलपुर में न तो कोई डॉक्टर पहुंचा और न ही फार्मासिस्ट। स्टाफ नर्स करण सिंह व वार्ड बाॅय विशाल कन्नौजिया ने दोपहर डेढ़ बजे तक 41 मरीज देखकर दवाई दी। स्टाफ नर्स ने बताया कि एलटी अमन कुमार का अस्पताल आते समय एक्सीडेंट हो गया है। इससे वह नहीं आए है।
विज्ञापन

पीएचसी सरह में भी डाॅक्टर नहीं पहुंचे। फार्मासिस्ट आलोक कटियार अस्पताल गए, लेकिन बेटी की तबीयत खराब होने पर वह घर चले गए। इससे वार्ड बॉय वीरपाल तिवारी व एलटी ने 43 मरीज देखकर दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्य मेला में खुजली के मरीज बढ़े
शमसाबाद। क्षेत्र के पीएचसी फैजबाग में डॉ. विपिन कुमार ने 47 मरीज देखे। इनमें खुजली व बुखार के अधिक मरीज थे। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने दवा दी। एलटी अलका ने सात मरीजों की जांच की। पीएचसी चिलसरा में डॉ. नवनीत गुप्ता ने 80 मरीज देखे। फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत ने दवा दी तो एलटी लोकेंद्र ने 6 मरीजों की जांच की।

शौचालय की भी सुविधा नहीं
नवाबगंज/जहानगंज। क्षेत्र के पीएचसी खलवारा में वर्षों से शौचालय क्षतिग्रस्त है। पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। परिसर में झाड़ियां खड़ी होने से खतरा बना हुआ है। पीएचसी पर दो महिला डॉक्टर सहित तीन डॉक्टर तैनात हैं।
डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि शौचालय न होने से डॉक्टर व स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि 75 मरीज देखे गए। इनमें खांसी, जुखाम, बुखार के मरीज अधिक थे। फार्मासिस्ट प्रेम रंजन, एलटी आज्ञाराम, वार्ड बॉय रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, जहानगंज पीएचसी में डॉ. कल्पना राजपूत ने 125 मरीज देखे। फार्मासिस्ट विमलेश पाल ने दवाई दी। एलटी अमित कटियार ने जांच की। एएनएम ज्योत्सना, स्टाफ नर्स शशि, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो- 25, गांव सबलपुर में सड़क के किनारे लगा आरोग्य मेला। संवाद

फोटो- 25, गांव सबलपुर में सड़क के किनारे लगा आरोग्य मेला। संवाद- फोटो : लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के ज्वाइंटर के पास क्षतिग्रस्त पुल की छत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed