{"_id":"5df8d4278ebc3e8808338ebd","slug":"patchwork-left-unfinished-difficult-to-remove-farrukhabad-news-knp532686217","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदाबाद-जहानगंज मार्ग पर पैचिंग का काम अधूरा छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदाबाद-जहानगंज मार्ग पर पैचिंग का काम अधूरा छोड़ा
विज्ञापन
खस्ताहाल मोहम्मदाबाद-जहानगंज मार्ग।
- फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज मार्ग की पैचवर्क का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे सड़क अभी भी गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
मोहम्मदाबाद से जहानगंज तक जाने वाला मार्ग गांव मौधा, मांडल शंकरपुर होकर जाता है। इसकी मरम्मत कार्य गत दिनों शुरू हुआ था। इसमें नवीन गल्ला मंडी मोहम्मदाबाद से पांच किलोमीटर तक यानि गांव मॉडल शंकरपुर तक मरम्मत का ठेका हुआ था। लेकिन ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मनमानी से गांव मौधा तक ही पैचवर्क कराया।
जो पैचवर्क कराया उसकी भी हालत ठीक नहीं है। मौधा व मांडल शंकरपुर के ग्रामीणों मेजर जगदीश सिंह, गजेंद्रपाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, उदित नरायन सिंह, आदेश सिंह राठौड़, बीडीसी देवेंद्र सिंह गौर ने इस मार्ग की मरम्मत कार्य पूर्ण कराने की मांग लोक निर्माण विभाग व जिलाधिकारी से की है। उनका कहना है कि सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। साथ दुर्घटना का भी डर बना रहता है।