फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   paryaavaran shuddh rakhane kee lee shapath

पर्यावरण शुद्ध रखने की ली शपथ

Sun, 05 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 paryaavaran shuddh rakhane kee lee shapath
संस्कार भारती की जागरुकता रैली में शामिल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
 विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमाें के आयोजन किए गए। कहीं पौधरोपण हुआ तो कहीं गोष्ठियों के माध्यम से पर्यावरण शुद्ध रखने की बात कही गई। इस दौरान रैलियां भी निकाली गईं। रविवार को बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बीएसए संदीप चौधरी, नगर शिक्षाधिकारी वेगीश गोयल, एबीआरसी प्रदीप यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि मौसम में आ रही असमानता का कारण पेड़ों की अत्यधिक मात्रा में कटान होना है। वहीं कांशीराम कालोनी में मानव सेवा संस्थान की ओर से पौधरोपण किया गया। एसओ मऊदरवाजा सुनील कुमार यादव, सुजाता सिंह, धर्मपाल सिंह, रविंद्र सिंह, सरिता दुबे, अरविंद श्रीवास्तव, गीता बाथम, शिवशंकर शर्मा, तेजपाल, अभिषेक शाक्य, राममूर्ति राठौर, अनीता त्रिवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की ओर से टाउनहाल से पर्यावरण संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा पक्कापुल, चौक, घुमना, लालगेट होते हुए स्वराज कुटीर पर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर लोगाेें को जल, धरा के संरक्षण के लिए जागरूक किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता धरती मां करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार, धरती मां को मत सताओ, वृक्ष लगाकर इसे सजाओ, पेड़ है जीवन का आधार, इनको मत काटो यार आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में जिला संयोजक अतुल शर्मा, जगमोहन, राकेश कुमार अग्निहोत्री, राजगौरव पांडेय, रामकृष्ण कश्यप, जितेंद्र दीक्षित, विवेक कुमार, गौतम कश्यप, राजीव सक्सेना, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं लोक समिति की बैठक में बढ़ रहे पर्यावरण असंतुलन पर चिंता व्यक्त की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के चलते वर्षा का संतुलन बिगड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हरिनंदन सिंह यादव ने कहा कि गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रोके जाने की जरूरत है।

सुलक्षणा सिंह ने कहा कि वर्षा का जल संचित कर जलसंकट से बचा जा सकता है। बैठक में उर्मिला सक्सेना, ओपी भदौरिया, अरविंद सक्सेना, नरेंद्र सिंह, मुकेश सक्सेना, देवकी नंदन गंगवार, प्रदीप सिंह, अजय तोमर, विवेक यादव, प्रभात यादव, पीएन मिश्रा, यशपाल सिंह चौहान, महेंद्र प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान में निदेशक प्रमोद कुमार ने पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, पृथ्वीराज, मंजू शर्मा, शशि वर्मा, अर्चना वर्मा, पूजा शाक्य, सोनम, शिल्पी, संध्या, शालिनी, विमलेश, लता पांडेय, बीना कुशवाह, कोमल आदि मौजूद रहे। समर्थ संस्था की ओर से इस पर्यावरण दिवस पर दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर साफ सफाई कर कूड़ेदान लगाने का काम किया गया। पदाधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। अध्यक्ष रोहित सफ्फड़ ने आम जनमानस से स्वच्छता के लिए श्रमदान करने व पौधरोपण करने का आह्वान किया।

इस मौके पर अनसुइया दीक्षित, चंद्रशेखर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संस्कार भारती की ओर से पर्यावरण दिवस पर जनजागरुकता रैली निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान रैली में शामिल बच्चों व पदाधिकारियों ने लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की अपील करते नजर आए।

इस मौके पर संजय गर्ग, सुरेंद्र पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष निमिष टंडन, अनुराग पांडेय, मनोज मिश्रा, अरविंद यादव, रविंद्र यादव, पंकज पांडेय, आदेश अवस्थी, दिनेश अवस्थी, रामऔतार शर्मा, अनुभव सारस्वत, दीपक रंजन आदि मौजूद रहे। भारतीय पिछड़ा वर्ग संगठन के पदाधिकारियों ने पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर डा. चंद्रशेखर शाक्य, मानसिंह पाल, डा. रूपलाल शाक्य, गिरजाशंकर, रामपाल जाटव, रामचंद्र, पृथ्वीनारायण, सूरज सिंह, रामआसरे राजपूत, बाबा पातीराम, पंजाबी यादव आदि मौजूद रहे।


अमृतपुर संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम संतकुमार ने पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर शिवमंगल सिंह, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed