फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Particularly fruitful tenure in yoga worshiping

धृति योग में पूजा करना विशेष फलदायी

Sun, 24 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 24 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Particularly fruitful tenure in yoga worshiping
पांडेश्वरनाथ मंदिर में झालर लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। लगभग 50 वर्ष बाद धृति योग में सावन का पहला सोमवार पड़ेगा। इस योग में पूजा-अर्चना करने पर भोले भंडारी की विशेष कृपा बरसती है। उधर, रविवार देर रात तक शिव मंदिरों में सफाई और सजावट होती रही।

विज्ञापन


पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को मंदिर के कपाट भोर 4.15 बजे खोल दिए जाएंगे, जो देर रात 12 बजे के बाद तक खुले रहेंगे। भोर की आरती के बाद दोपहर को भगवान शिवजी की भव्य झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को भक्तों की सुविधा के लिए बैरीकेटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। आचार्य योगीराज दुबे (कमालगंज) ने बताया कि  इस बार सावन का पहला सोमवार धृति योग में पड़ रहा है। यह योग लगभग 50 वर्षों बाद बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धृति योग में पड़ने वाला सावन का पहला सोमवार विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से व्यापार में वृद्घि, रोग व कर्ज से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख व संपन्नता आती है।


उधर, शहर के रेलवे रोड स्थित प्रमुख पांडेश्वरनाथ मंदिर में साफ-सफाई चल रही थी। इसके साथ ही डेकोरेशन कर्मचारी रंग-बिरंगी झालरों से मंदिर को सजा रहे थे।  घुमना कोतवाली के पीछे स्थित प्रसिद्घ कोतवालेश्वर नाथ मंदिर में भी साज-सज्जा की तैयारी की जा रही थी।

इसके अलावा पुठरी स्थित शिव मंदिर, नया कोठा पार्चा स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर और तामेश्वरनाथ आदि मंदिरों में भी सफाई होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed