{"_id":"691b72086ed415e8470cb2fc","slug":"part-of-the-lintel-fell-on-the-bed-injuring-the-old-woman-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108057-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बेड पर गिरा लिंटर का हिस्सा, वृद्धा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बेड पर गिरा लिंटर का हिस्सा, वृद्धा घायल
Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक मकान के लिंटर का बड़ा हिस्सा कमरे के बेड पर गिर गया। उस पर लेटी एक वृद्धा को काफी चोटें आईं। पुत्र ने पड़ोसी के मकान निर्माण के चलते लिंटर कमजोर होने का आरोप लगाया।
कहा कि उन्हें मकान की मरम्मत भी नहीं करने दी जा रही है। शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा सुनार वाली गली निवासी अभिषेक वर्मा का पड़ोसी से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर में उनकी मां राजेश्वरी देवी (66) कमरे में बेड पर लेटी थीं। उसी समय लिंटर का बड़ा हिस्सा टूट कर उनके ऊपर आ गिरा। घटना के समय वह घर में अकेली थीं।
सूचना पर पहुंचे पुत्र अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस के ही कुछ लोग अपना मकान बनवा रहे हैं। इससे उनका लिंटर कमजोर हो गया है। वह मरम्मत कराना चाहते हैं, मगर नहीं कराने दे रहे। गनीमत रही कि मां बाल-बाल बच गईं। (संवाद)