फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paritran recitation done at the start of Buddha Festival

बुद्ध महोत्सव के शुभारंभ पर किया परित्राण पाठ

Sun, 15 May 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Paritran recitation done at the start of Buddha Festival
संकिसा में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते बौद्ध भिक्षु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में धम्मा लोको बुद्ध विहार में रविवार को बुद्ध महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भंते ने भगवान बुद्ध की मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाई। बुद्ध वंदना के बाद परित्राण पाठ किया गया।
विज्ञापन

भंते डॉ. धम्मपाल महाथैरो ने बताया कि यह त्रिविध पर्व पूरे विश्व में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सिद्धार्थ (भगवान बुद्ध) का आज के ही दिन जन्म, संबोधि और महापरिनिर्वाण हुआ था। भगवान बुद्ध ने 35 वर्ष की अवस्था में ज्ञान प्राप्त करने के बाद 45 वर्ष तक अवध और मगध की धरती पर पैदल चलकर 84 हजार धम्म स्कंद उपदेश दिए थे। जिन्हें त्रिपिटिक बुद्ध की पवित्र अमृतवाणी पाली भाषा में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

जो सर्वजनीय, सर्वकालिक, सार्वभौमिक व प्रारंभ में कल्याणकारी, मध्य में कल्याणकारी और अंत में कल्याणकारी है। बुद्ध धर्म बहुत ही मंगलकारी है। इस अवसर पर भंते अशोक रतन, भंते धम्म रतन, भंते शीलानंद, भंते करमाया, भंते धम्मदीप, भंते शीलमंगल समेत बौद्ध अनुयाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा में सोमवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगे। वह स्तूप पूजा करने के साथ परिक्रमा करेंगे। पर्यटन मंत्री बौद्ध तीर्थ स्थल को विकसित करने के लिए नई सौगात की घोषणा कर सकते हैं।

बताया गया कि पिछले वर्ष तीर्थ स्थल के विकास के लिए पर्यटन विभाग से 62 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें अभी तक नौ करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं। इससे संकिसा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई पट्टी का निर्माण व अन्य विकास कार्यों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पर्यटन मंत्री का 30 मिनट का ही कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर 12 बजे वह लखनऊ लौट जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed