फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pareshani,rashan,shop

नमक, चना में डंडी मार तेल मिल रहा आधा, कोटेदार परेशान

Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
pareshani,rashan,shop
फर्रुखाबाद। होली के त्योहार पर कार्ड धारकों को मुफ्त मिलने वाले राशन में गोदाम से ही कटौती की जा रही है। इससे कोटेदार परेशान हैं। बताया कि नमक और चने के पैकेट कम मिल रहे हैं, इसके अलावा तेल(रिफाइंड) आधा ही मिल रहा है। त्योहार पर किस कार्डधारक को कितना खाद्य सामान वितरित करें समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 798 राशन कोटे की दुकाने हैं। इनसे करीब तीन लाख 55 हजार 400 से अधिक कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जाता है। मार्च तक माह में दो बार मुफ्त राशन वितरण होना है। इसके बाद इस योजना के बंद होने या आगे बढ़ने की कोई पुष्टि न होने से अंतिम माह का मुफ्त राशन वितरण माना जा रहा है। इस माह के पहले चरण के लिए राशन वितरण की अंतिम तिथि 18 मार्च निर्धारित है।
विज्ञापन

अभी तक 65 से 70 प्रतिशत कोटेदारों को ही राशन ही नहीं मिला। खास बात तो यह है कि यदि किसी दुकान से 500 कार्डधारक संबद्ध हैं तो कोटेदार को नमक और चना के पैकेट 480 और तेल बमुश्किल 240 पैकेट ही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक राजेपुर के कुछ कोटेदारों ने बताया कि 436 राशनकार्ड के हिसाब से गेहूं व चावल, 415 के लिए नमक और चना के पैकेट, जबकि मात्र 207 कार्डों के लिए रिफाइंड दिया गया। एक कोटेदार को 759 पैकेट नमक व चना, जबकि 380 पैकेट तेल, एक कोटेदार को 353 पैकेट चना पर 177 लीटर तेल, 552 पैकेट चना पर 276 लीटर तेल व 297 पैकेट चना पर 149 लीटर तेल के पैकेट दिए गए।
कोटेदारों का कहना है कि 18 मार्च तक राशन वितरण किया जाएगा। उसी दिन शाम को ई-पॉस मशीन बंद हो जाएगी। जिन कोटेदारों को 16 मार्च तक गोदाम से राशन मिलेगा उन्हें दो दिन में कार्डधारकों का वितरण करना चुनौती होगा। इसमें भी आधे कार्डधारकों के लिए तेल दिया जा रहा है। शेेष तेल तीन दिन बाद देने की बात गोदाम प्रभारी कह रहे हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि कोटेदारों के लिए राशन का चालान पूर्ति विभाग से काटा जाता है। गोदामों से चालान के हिसाब से राशन व अन्य सामग्री वितरित की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद में जरूरत के हिसाब से 53 प्रतिशत ही तेल मिला है।

इससे कोटेदारों को कम दिया जा रहा है। अवशेष तेल प्राप्त होने पर कोटेदारों को गोदामों से वितरित कराया जाएगा। राशन वितरण की अंतिम तिथि 18 मार्च से आगे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed