फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Parashuram Sena Brahmavahini merged with Hindu Mahasabha

फोटो-15::: परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी का हिंदू महासभा में विलय

Tue, 27 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 27 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Parashuram Sena Brahmavahini merged with Hindu Mahasabha
हिंदू सनातन संवाद कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य। - फोटो : हिंदू सनातन संवाद कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य।
फर्रुखाबाद। परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के तत्वावधान में पंचालघाट रोड स्थित सभागार में हिंदू सनातन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अखिल भारत हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने हिंदू चेतना जागृत करने का संकल्प लिया। सुबोध शुक्ला ने युवाओं से समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। देवेश नारायण अवस्थी ने धर्म और सनातन मूल्यों के प्रचार की आवश्यकता बताई। कथाव्यास संजीव दुबे ने संगठन की एकता पर बल देते हुए अनमोल पांडे के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अमित कुमार दीक्षित को नगर महामंत्री एवं अनमोल सनातनी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनमोल सनातनी ने किया और सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। करीब 24 से अधिक युवाओं ने महासभा की सदस्यता ली व सनातन विस्तार पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहस इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला, हिंदू राष्ट्र संगठन के देवेश नारायण अवस्थी, हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक, ब्रह्ममंच जिलाध्यक्ष अमन दुबे, आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला, कथाव्यास संजीव कुमार दुबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed