{"_id":"5fd1028a8ebc3e3d990ca754","slug":"pantoon-bridge-will-be-ready-before-ram-nagaria-fair-farrukhabad-news-knp5989544128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नगरिया मेले से पहले पांटून पुल होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नगरिया मेले से पहले पांटून पुल होगा तैयार
विज्ञापन
ढाईघाट से पीपा क्रेन से उठाकर पांचालघाट ले जाते कर्मचारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम नगरिया मेले से पहले पंटून पुल होगा तैयार
फर्रुखाबाद। जनवरी में लगने वाले राम नगरिया मेले से पहले पंटून पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। ढाईघाट से पंटून के पीपे क्रेन से लादकर गंगा के रास्ते से भेजे जा रहे हैं। कमालगंज पंटून पुल का काम पूरा होने के बाद बुधवार को आवागमन शुरू कर दिया गया है।
पांचाल घाट पर लगने वाले राम नगरिया मेले से पहले पंटून पुल बनाने के लिए फतेहगढ़ संगत मोहल्ला की मै. श्री महाराज जी कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका मिला है। ढाईघाट पर बीस जोड़ी पंटून रखे हुए हैं। बुधवार को दो क्रेनों की मदद से उनको गंगा के रास्ते से भेजना शुरू कर दिया गया।
मजदूरों के आते ही पांचाल घाट पर पंटून पुल का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कमालगंज का पंटून पुल बनकर तैयार हो गया है। उस पर वाहनों व लोगों का आवागमन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
मेला रामनगरिया के दौरान पांचाल घाट पर बने पुल पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे इटावा-बरेली हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार इस पुल तक लग जाती है। इसके साथ ही मेले में आने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है। इसके चलते ही पिछले वर्ष मेला रामनगरिया से पहले पांचाल घाट पर एक पंटून पुल बनाने का जिलाधिकारी ने आदेश दिया था। पर पिछले वर्ष पुल नहीं बन सका था। इस साल पंटून पुल से मेले में आने वाले लोगों को गुजारा जाना है। इससे जाम नहीं लगेगा।