{"_id":"69b9b250dbbed643ef0667e0","slug":"panic-gripped-the-neighborhood-as-scattered-debris-revealed-the-force-of-the-explosion-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-139062-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मोहल्ले में दहशत, बिखरा मलबा बयां कर रहा था विस्फोट की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मोहल्ले में दहशत, बिखरा मलबा बयां कर रहा था विस्फोट की ताकत
विज्ञापन
फोटो-34 पूर्व विधायक विजय के घर के बेसमेंट की टूटी छत। संवाद
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर हुए तेज विस्फोट से आसपास का इलाका दहल उठा। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी और आसपास के मकान तक हिल गए। आसपास फैला मलबा भी विस्फोट की तीव्रता को बयां कर रहा था।
घटना के समय मोहल्ले में मौजूद लोगों को लगा कि भूकंप के झटके आ गए हैं। स्थानीय निवासी अखिलेश, सुभाष और ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि धमाके के दौरान घरों की खिड़कियां और दरवाजे जोर से कांपने लगे। अचानक आए तेज धमाके से घबराकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे धरती हिल रही हो। बाद में जानकारी मिली कि विस्फोट पूर्व विधायक के आवास पर हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा और लोग काफी देर तक सहमे रहे।
विस्फोट से भारी नुकसान हुआ है। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि मकान के कई कमरों की दीवारें दरक गईं।-- -- --
अंडरग्राउंड में जलती मिली मोबाइल की टॉर्च
विस्फोट की सूचना पर पहुंची पुलिस काफी देर तक बेसमेंट में जाने की हिम्मत न जुटा सकी। काफी देर बाद जब पुलिस बेसमेंट में पहुंची तो उन्हें एक मोबाइल की टॉर्च जलती मिली। मोबाइल किसका है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के समय मोहल्ले में मौजूद लोगों को लगा कि भूकंप के झटके आ गए हैं। स्थानीय निवासी अखिलेश, सुभाष और ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि धमाके के दौरान घरों की खिड़कियां और दरवाजे जोर से कांपने लगे। अचानक आए तेज धमाके से घबराकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे धरती हिल रही हो। बाद में जानकारी मिली कि विस्फोट पूर्व विधायक के आवास पर हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा और लोग काफी देर तक सहमे रहे।
विज्ञापन
विस्फोट से भारी नुकसान हुआ है। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि मकान के कई कमरों की दीवारें दरक गईं।