फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panic due to fire in primary school along with three houses

Farrukhabad News: तीन घरों समेत प्राथमिक विद्यालय में आग लगने से खलबली

Wed, 02 Apr 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Panic due to fire in primary school along with three houses
बाल्टी से आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : बाल्टी से आग बुझाते ग्रामीण।
शमसाबाद। अज्ञात कारणों लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी जल गई। वहीं एक बच्ची झुलस गई। बढ़ती आग की लपटों ने पास के प्राथमिक विद्यालय को भी चपेट में ले लिया। विद्यालय में आग लगने से खलबली मच गई। शिक्षकों ने स्कूल पहुंचे बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर तराई में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सबसे पहले आग सेवाराम शाक्य के घर में लगी। आग से पांच हजार नकद, सोने-चांदी के जेवर व चार बोरी गेहूं और घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन

वहीं पड़ोसी लक्ष्मण शर्मा और दिनेश शर्मा के घरों तक भी आग पहुंच गई। जिससे लक्ष्मण शर्मा की पांच वर्षीय बेटी नव्या के ऊपर जलती लकड़ी गिरने से वह झुलस गई। जिसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लक्ष्मण के घर पर दस हजार नकद और आभूषण जल गए। दिनेश शर्मा के घर में भी नकदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची आग की लपटें
तीन घरों को अपनी चपेट में लेने के बाद आग फैलते हुए गांव के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गई। जिससे खिड़कियां और पर्दे जलने लगे। शिक्षकों ने फौरन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और विद्यालय में लगे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल सनोज कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके से फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन वह नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed