फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pani ki killat

13 दिन में फिर फुंकी मोटर, पांच मोहल्लों में जलापूर्ति ठप

Thu, 24 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
pani ki killat
शहर के मोहल्ला टिलिया अहमदगंज में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। टिलिया अहमदगंज में नलकूप की मोटर फुंकने से पांच मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। करीब 2500 घरों में लोग पानी को तरस रहे हैं। 10 फरवरी को इस मोटर को सही किया गया था। परेशान लोग दिन भर हैंडपंपों पर लाइनें लगाए रहे। बुधवार को भी मरम्मत काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ले में नगर पालिका का नलकूप लगा है। इससे टिलिया अहमदगंज के अलावा खंदिया, बीबीगंज, कच्चा किला, साध धर्मशाला के करीब 2500 घरों में पानी की आपूर्ति होती है। मंगलवार शाम 20 मिनट पानी की आपूर्ति होने के बाद मोटर फुंक गई। इससे पांचों मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इससे पहले एक फरवरी को भी यह मोटर फुंक गई थी। तब 10 फरवरी को इसे चालू कराया गया था। 13 दिन चलने के बाद मोटर फिर फुंक गई।
विज्ञापन

खांदिया अहमदगंज के नीरज शाक्य ने बताया कि यह नलकूप हर महीने खराब होता है। इससे हम लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। कभी समय पर सही भी नहीं कराया जाता।
टिलिया अहमदगंज के अली अहमद ने बताया कि नलकूप खराब हुए दूसरा दिन है। 200 मीटर दूर लगे हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। कई हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिलिया अहमदगंज के जावेद ने बताया कि पुरुष काम के लिए चले जाते हैं। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। पालिका प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खांदिया अहमदगंज के रमेश चंद का कहना है कि यह मोटर खराब होने पर 10 दिन से पहले सही नहीं कराया जाता। खराबी के दिनों में मोहल्लों में टैंकर तक नहीं भेजे जाते। मजबूरन आसपास घरों में लगे सबमर्सिबल से गुजर करनी होती है।
‘मोटर जल्द ही खुलवाई जाएगी। इसके बाद दूसरी मोटर डलवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी। मोटर ठेकेदार को भेजकर चेकिंग करवा ली गई है।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed