फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panel doctors missing in Lohia, devotees wandering

Farrukhabad News: लोहिया में पैनल के डॉक्टर नदारद, भटक रहे श्रद्धालु

Thu, 20 Apr 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 20 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Panel doctors missing in Lohia, devotees wandering
फर्रुखाबाद। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु तीन दिनों से भटक रहे हैं। लोहिया अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए बने पैनल के डॉक्टर ढूंढें नहीं मिल रहे। किसी के नेत्र रोग तो किसी के पर्चे पर कार्डियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। जबकि नियमानुसार दूसरे दिन प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस बार एक जुलाई से जम्मू कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा के लिए पंजीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण से पहले स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोहिया अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से लोहिया अस्पताल में एक पैनल बनाया गया है। इसमें नेत्र विभाग के कक्ष संख्या 14 में डॉ. मेघा सक्सेना और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज पांडेय से रिपोर्ट लगवानी होगी। इसके बाद रिपोर्ट वाला पर्चा कक्ष संख्या 20 में जमा करने के निर्देश हैं। यह काम सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। रिपोर्ट लगाकर पर्चा जमा करने के अगले दिन दोपहर 12 से दो बजे के बीच प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल में अव्यवस्थाएं इस कदर हावी हैं कि तीन दिनों से श्रद्धालु रिपोर्ट लगवाने के लिए भटक रहे हैं, मगर किसी की नेत्र विभाग की रिपोर्ट नहीं लग पा रही, तो किसी की कार्डियोलॉजी की। बुधवार को अस्पताल पहुंचे राजेपुर के सलेमपुर निवासी शिवकुमार, प्रमोद कुमार, अवधेश ने बताया कि वह लोग सोमवार से भाग रहे हैं, मगर अभी तक रिपोर्ट नहीं लग सकी है। कुबेरपुर के सुरजीत व अमित ने बताया कि करीब 25 लोग तीन दिन से भटक रहे हैं। उनकी रिपोर्ट तक नहीं लग सकी है। छिबरामऊ से आए पांच लोग तो वापस जा चुके हैं। बताया कि डॉक्टर ढूंढें नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed