{"_id":"677c1d5081fee676a807d0d5","slug":"panch-parivartan-cycle-yatra-started-with-religious-flag-in-hands-and-cheers-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105015-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हाथों में धर्मध्वजा व जयकारे संग निकली पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हाथों में धर्मध्वजा व जयकारे संग निकली पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा
Mon, 06 Jan 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद में पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा में शामिल स्वयं सेवक।
- फोटो : शमसाबाद में पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा में शामिल स्वयं सेवक।
शमसाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सोमवार को पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें स्वयंसेवक हाथों में धर्म ध्वजा लेकर भारत माता के जयकारे और वंदेमातरम उद्घोष करते चल रहे थे।
नगर के विद्या मंदिर से पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया। सबसे आगे स्वयंसेवक हाथों में धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। सभी साइकिलों पर भी ध्वज पताकाएं लहरा रही थीं। यात्रा मोहल्ला चौहट्टा, सावन टोला, बाजार कला, मुख्य चौराहा, थाना चौराहा, रामलीला मैदान, दलवीर खां मोहल्ला तथा मछली हवेली होते हुए विद्या मंदिर पर समाप्त हुई।
सह विभाग प्रचारक अमित ने कहा कि यह साइकिल यात्रा पांच परिवर्तन के उद्देश्य से समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए आयोजित की गई है। इसमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी का भाव जागृत करना प्रमुख है। ऐसी यात्राएं देश भर में की जा रही है।
विज्ञापन
विभाग कार्यवाहक विजय अवस्थी, विभाग सेवा प्रमुख विश्वंभर,जिला सेवा प्रमुख अतुल, संपर्क प्रमुख दिलीप, खंड कार्यकारिणी से खंड संघ चालक मनोज चतुर्वेदी, शह खंड कारवां सुखवीर, ताहर सिंह, पर्वत सिंह, पीयूष त्रिपाठी, रामजी दीक्षित, अमरीश, संदीप आदि तमाम स्वयंसेवक रहे।