फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Palledar's wife troubled by Dabang's molestation

Farrukhabad News: दबंग की छेड़छाड़ से पल्लेदार की पत्नी त्रस्त

Sun, 14 Jan 2024 03:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 Jan 2024 03:05 PM IST
विज्ञापन
Palledar's wife troubled by Dabang's molestation
फर्रुखाबाद। दबंग युवक की छेड़छाड़ से पल्लेदार की पत्नी त्रस्त है। वह जबरन अपने घर ले जाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव एक गांव निवासी पल्लेदार की पत्नी ने एसपी से शिकायत की। कहा कि वह शहर में किराये के मकान में रह रही थी। वहां नवाबगंज क्षेत्र का निवासी युवक भी रहता था। पड़ोसी के नाते जान-पहचान हो जाने से दबंग युवक उसे परेशान करने लगा। करीब दो वर्ष पूर्व दबंग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से उसने किसी को न बताकर दूसरे स्थान पर पति के साथ रहने लगी। 10 जनवरी को दबंग तीन-चार साथियों के साथ आया और साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर युवक ने उसे दबोच लिया। कहा कि अब तुझे मेरे साथ पत्नी की तरह रहना होगा। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोगों ने ललकारा तो दबंग उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायत करने पर थाने में सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed