{"_id":"6098220c8ebc3e83fa54a45b","slug":"oxygen-supply-contractor-beaten-accused-of-robbery-farrukhabad-news-knp627568610","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सप्लाई ठेकेदार को पीटा, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सप्लाई ठेकेदार को पीटा, लूट का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एल-2 अस्पताल कमालगंज में काम निपटाकर लौटे ऑक्सीजन सप्लाई ठेकेदार और साथी के साथ गाड़ीखाना मोहल्ले में तीन लोगों ने मारपीट की । इससे ठेकेदार के चोट आई है। ठेकेदार ने चेन लूटने का आरोप लगाकर फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला रंगसाजान निवासी रोशन कुमार एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई का काम करते है। रविवार को एल-2 कमालगंज में ऑक्सीजन देकर सीएमओ कार्यालय के अवर अभियंता व साथी सुरेश सिंह चौहान के साथ लौट कर जा रहे थे।
गाड़ीखाना में सीएमओ कार्यालय के जेई को उनके घर उतार कर एल-2 अस्पताल फतेहगढ़ के लिए गाड़ी से आगे बढ़े तो एक व्यक्ति की डीसीएम खड़ी थी। उसके यहां दुकान का सामान आया था। रोशन कुमार ने गाड़ी किनारे करने को कहा तो विवाद होने लगा।
विज्ञापन
तीन लोगों ने रोशन कुमार व सुरेश चंद्र चौहान से मारपीट कर दी। ठेकेदार शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी लोग भाग गए। रोशन कुमार ने घटना की तहरीर दी है। इसमें मारपीट कर चेन व जेब से रुपये रुपये लूटने का आरोप लगाया है। कोतवाल जेपीपाल ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं दी है।