फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Oxygen plant shut down; cylinders being purchased from the market.

Farrukhabad News: ऑक्सीजन प्लांट बंद, बाजार से खरीद रहे सिलिंडर

Mon, 31 Aug 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant shut down; cylinders being purchased from the market.
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के सभी 210 बेड तक मरीजों को पाइपलाइन से ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए लगे दो ऑक्सीजन प्लांट निरर्थक साबित हो रहे हैं। एक में लिक्विड ऑक्सीजन भरी है, मगर खोली नहीं जाती। ड्यूटी कर्मी दूसरा प्लांट यदाकदा चलाकर खानापूरी करते हैं। यही वजह है कि इमरजेंसी, वार्ड व ओटी में रोजाना औसतन पांच-छह जंबो सिलिंडर खर्च हो रहे हैं। इस पर तीन हजार रुपये से अधिक का खर्चा आता है।
विज्ञापन

पांच साल पहले दो ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए गए थे। पूरे अस्पताल में प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन भी पड़ी है। पीकू वार्ड के संचालन तक ऑक्सीजन प्लांट चलता रहा। इसके बाद से चलाने के नाम पर खानापूरी की जा रही है। वार्डों में रात के समय मरीजों को लगे ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने पर दूसरा लेने में परेशानी होती है। जबकि प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति के समय मरीजों को काफी सहूलियत रहती थी।
विज्ञापन

-------------
टेस्टिंग के बाद एक बार ही भरा गया लिक्विड ऑक्सीजन टैंक
लोहिया अस्पताल में वर्ष 2021 में कंप्रेशर और 2022 में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इसकी टेस्टिंग के लिए टैंकर मंगवाकर टैंक भरवा दिया था। पीकू कर्मियों की नौकरी चली जाने के बाद करीब दो महीने तक उसी प्लांट से काम चलाया गया। इसके बाद दोबारा टैंक लिक्विड ऑक्सीजन से भरवा दिया। उसे अभी तक खर्च नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सर्वो में तकनीकी खराबी की वजह से प्लांट नहीं चल पा रहा था। अब सही करवा दिया है। अब नियमित तरीके से प्लांट का संचालन होगा। सिलिंडर इमरजेंसी के लिए रखे जाएंगे। मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी।
-डॉ. जगमोहन शर्मा, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed