फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Oxygen plant of Lohia Hospital defective

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट खराब

Wed, 03 Jan 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant of Lohia Hospital defective
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट मंगलवार शाम प्योरिटी कम होने से बंद हो गया। इससे अस्पताल के 210 बेडों पर प्लांट से होने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गई। इमरजेंसी समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों को सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जाती रही। इंजीनियर ने चार दिन बाद आने की बात कही है। हालांकि सुबह कुछ सुधार होने से प्लांट को चालू किया गया।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में मंगलवार शाम अचानक प्योरिटी कम होने से ऑक्सीजन बननी बंद हो गई। कई घंटे प्रयास के बाद भी ऑक्सीजन नहीं बनी, तो इंजीनियर से संपर्क साधा गया। उन्होंने चार दिन बाद आने की बात कही। ऑक्सीजन न होने से अस्पताल के पीकू, जीरियाट्रिक, इमरजेंसी, बर्न यूनिट, ओटी समेत करीब 210 बेडों में प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल के पीकू और इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को सिलिंडर से ऑक्सीजन दी गई। जबकि अन्य वार्डों और यूनिटों के मरीजों को सिलिंडर के सहारे चलाया गया। बुधवार दोपहर फिर से इंजीनियर वार्ता की गई। उसके बताने के अनुसार कार्य करके प्योरिटी को बढ़ाकर काम शुरू कर दिया। इससे अस्पताल में लोगों को राहत मिली। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि प्लांट सुबह से सही चल रहा है। मशीनरी अधिक चलने से कुछ दिक्कतें आती हैं। उसका समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed