{"_id":"60a4068d8ebc3e864c3d17ba","slug":"oxygen-farrukhabad-news-knp62914810","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-2 में 18 बेड ऑक्सीजन से लैस, 4 मरीज हैं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-2 में 18 बेड ऑक्सीजन से लैस, 4 मरीज हैं भर्ती
विज्ञापन
क़ायमगंज। सीएचसी के एल-2 अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन लेने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। नोडल अधिकारी के निर्देश पर अब यहां 10 कंसन्ट्रेटर व पांच ऑक्सीफ्लोमीटर मिल गए हैं। अब यहां 18 बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
सीएचसी कायमगंज को 20 बेड का एल 2 अस्पताल बनाया गया था। यहां ऑक्सीजन के 20 सिलिंडर हमेशा रहेंगे लेकिन 13 बेड पर ही मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा थी। एक सप्ताह पूर्व मरीजों की संख्या बढ़ने पर कुछ मरीजों को ऑक्सी फ्लोमीटर न होने पर उन्हें रेफर करना पड़ता था।
सोमवार को जिले के नोडल अधिकारी अजय चौहान ने खास तौर पर सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा देने के निर्देश दिए थे। इस पर देर शाम तक 10 कंसन्ट्रेटर व पांच ऑक्सी फ्लोमीटर भेज दिए गए। अब यहां 18 बेड ऑक्सीजन सुविधा से लैस हैं। फिलहाल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती थे, एक की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 18 बेड तैयार हैं। इन पर सभी सुविधा है।