{"_id":"602409cd8ebc3ee964415f45","slug":"outpost-incharge-charged-with-beating-with-pistol-butt-farrukhabad-news-knp6110608191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज पर पिस्टल की बट से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज पर पिस्टल की बट से पीटने का आरोप
विज्ञापन
मदनपुर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर शराब की दुकान के सेल्समैन को पिस्टल की बट पीटने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की गई है। एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद को जांच के आदेेश दिए है। चौकी इंचार्ज ने आरोप गलत बताए हैं।
मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर निवासी आकाश कुमार खिमसेपुर ज्यौता रोड पर शराब की दुकान का सेल्समैन है। बुधवार को आकाश ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि दूसरे पक्ष से मिलकर चौकी इंचार्ज मदनपुर अभय प्रताप उसके मकान पर कब्जा करवाना चाहते हैं।
इसको लेकर चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों के साथ मिलकर घर में घुसकर तोड़फोड़ कर उसे व पिता को स्मैक में बंद करने की धमकी दी थी। चौकी इंचार्ज को एक जनप्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त है। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। इसकी जांच सीओ मोहम्मदाबाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी खुन्नस में दूसरे पक्ष के लोग 7 फरवरी को दुकान पर आए और मारपीट कर कैश काउंटर से बीस हजार रुपये लूट ले गए। चौकी मदनपुर में इसकी शिकायत करने गया तो चौकी इंचार्ज अभय प्रताप व सिपाहियों ने पिस्टल की बटों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
कोतवाली ले जाकर उसे हवालात में बंद कर दिया। आकाश ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने से गुस्सा चौकी इंचार्ज ने उसके साथ मारपीट की।
चौकी इंचार्ज के पक्ष में बयान देने की बात कहने पर उसे हवालात से छोड़ा गया। एसपी ने इस मामले में सीओ मोहम्मदाबाद को जांच करने के आदेश दिए हैं। चौकी इंचार्ज अभय प्रताप ने बताया कि लगाए गए आरोप गलत हैं।