{"_id":"647e3193452c65174505ee84","slug":"outpost-incharge-accused-of-taking-25-thousand-rupees-by-threatening-farrukhabad-news-c-12-1-270527-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चौकी इंचार्ज पर धमकाकर 25 हजार रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चौकी इंचार्ज पर धमकाकर 25 हजार रुपये लेने का आरोप
Tue, 06 Jun 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास चौकी इंचार्ज पर युवक ने 25 हजार रुपये धमका कर लेने का आरोप लगाकर एएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में बंद करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
कादरी गेट थाना चौकी आवास विकास अल्लाहनगर बढ़पुर निवासी अनुुपम कुमार कठेरिया ने सोमवार को एएसपी डॉ संजय कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी दुकान एक युवक ने किराए पर ले रखी है। दुकान का किराया व बिजली का बिल बकाया अदा नहीं करने पर उसके खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र की जांच आवास विकास चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार कर रहे थे।
26 मई को चौकी इंचार्ज ने फोन करके बुलाया। चौकी में जाकर उनको बताया कि बिजली बिल के 86 हजार रुपये और किराए के 43 हजार रुपये हैं। युवक ने इस बात को स्वीकार कर लिया। चौकी इंचार्ज ने बिजली का बिल अदा करने की बात कहकर समझौता करवा दिया। युवक ने 21 हजार रुपये की चेक व 25 हजार रुपये नकद दे दिए। 27 मई को चौकी इंचार्ज ने उसको बुलाया और 25 हजार रुपये समझौता करवाने के नाम पर धमकाकर ले लिए। इस दौरान इलाके के सभासद भी वहां मौजूद थे। अधिकारियों से शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज ने फर्जी मुकदमे में बंद करने की धमकी दी। एएसपी ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार ने लगाए गए आरोप को गलत बताया।