{"_id":"6595a3abbc126c85380096d5","slug":"outpost-in-charge-present-in-altercation-with-union-official-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-6925-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संघ पदाधिकारी से कहासुनी में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संघ पदाधिकारी से कहासुनी में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संघ पदाधिकारी से कहासुनी में एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। एक जनवरी को जाम लगने पर कलश यात्रा को आगे बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया था। पदाधिकारी ने इसका विरोध कर एसपी से शिकायत कर दी थी।
एक जनवरी को अमृतपुर क्षेत्र में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। संघ के जिला प्रचारक प्रवीण की अगुवाई में कार्यकर्ता व पदाधिकारी भगवान राम के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। गांव नगला हूसा के सामने जाम लग गया। ड्यूटी पर तैनात अमृतपुर चौकी इंचार्ज नागेंद्र कुमार ने यात्रा को आगे बढ़ाने की बात कही। इस पर कार्यकर्ताओं सहित एक पदाधिकारी से उनकी कहासुनी होने लगी। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज ने यात्रा को आगे बढ़वा दिया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाकर विरोध किया था।
पदाधिकारी ने इसकी शिकायत एसपी विकास कुमार से कर दी। एसपी ने चौकी इंचार्ज नागेंद्र कुमार को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि लापरवाही में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। किस कारण हटाया गया। इस संबंध में जानकारी नहीं है।