फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

किसानों के साथ रैली निकालना सपा नेताओं का पड़ा मंहगा

Thu, 28 Jan 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
other
किसान रैली में शामिल राजेपुर के ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। किसानों के साथ रैली निकालने में राजेपुर ब्लॉक प्रमुख समेत 101 लोगों के खिलाफ थाना मेरापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा नवाबगंज थाने में भी दो नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ भीड़ एकत्र कर महामारी फैलाने का प्रयास करने का मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में सपा नेता राजेपुर ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने का एलान किया था। गणतंत्र दिवस पर सपाई करीब 100 ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर नौली गांव से देवसनी जाने वाले मार्ग पर इकट्ठे हुए। इसकी सूचना पर दरोगा सुुहेल खान पहुंच गए और रैली निकालने से रोका लेकिन सपाई नहीं माने। डॉ. सुबोध यादव ने जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी, हरिओम यादव, मनदीप यादव आदि के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन

इस पर दरोगा सोहेल ने डॉ. सुबोध यादव समेत 101 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी तरह नवाबगंज थाने के दरोगा दिनेश कुमार ने गांव बलीपुर में रैली निकालने के आरोप में शशिकांत, राहुुल यादव और 15 अज्ञात लोगों को मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने भोलेपुर से कलक्ट्रेट तक निकाली रैली
फर्रुखाबाद। भाकियू ने भी मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में भोलेपुर से कृषि कानूनों के विरोध में रैली निकाली। कलक्ट्रेट गेट के सामने स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली आंदोलन में जाने से रोका गया। केंद्र सरकार किसानों के साथ न्याय नहीं कर रही है। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। रैली में अमर सिंह फौजी, मुकेश शर्मा, बिट्टू अवस्थी, तारा देवी, रजनी तिवारी, कुसुम लता आदि मौजूद रहे। (संवाद)

भाकियू लोकशक्ति की रैली रोकी
मोहम्मदाबाद। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में कमालगंज से बाइक रैली निकाली गई। ये रैली जहानगंज, बहोरिकपुर होते हुए नवाबगंज रामलीला ग्राउंड तक जानी थी। गांव नहरैया के पास नारेबाजी करने पर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद किसान नेता ताजपुर रठौरा कार्यालय पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। शिवमंगल सिंह ने बताया कि नवाबगंज रामलीला मैदान से जिलाध्यक्ष सत्यपाल झा के साथ फर्रुखाबाद जाकर डीएम को ज्ञापन देना था। पुलिस ने रोककर लोकतंत्र में अधिकारों का हनन किया है। जिला महासचिव प्रमोद कठेरिया, गोविंद सिंह राजपूत, सुधीर यादव आदि रैली में शामिल रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed