{"_id":"600f122c8ebc3e2c3c68110d","slug":"other-farrukhabad-news-knp6081544183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में अवैध वसूली पर दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में अवैध वसूली पर दुकानदारों ने लगाया जाम
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। नवीन मंडी गेट पर प्रति नग पांच रुपये वसूल करने का आरोप लगाकर सोमवार को सब्जी विक्रेताओं ने ठिलिया और टेंपो खड़े कर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मंडी सहायक ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
नगला दाऊद के सामने स्थित नवीन मंडी से सब्जी विक्रेता आढ़तों से सब्जी खरीदकर ठिलिया, टेंपो आदि पर ले जाते हैं। इन सब्जी विक्रेताओं ने सोमवार को ठिलिया लगाकर मंडी गेट पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सब्जी विक्रेता सनी बाथम, मंशाराम, फूलसिंह, लालू, गिरीश चंद्र, विकास, दीप, रामसागर, नन्हकू, जितेंद्र आदि ने आरोप लगाया गेट पर मौजूद गार्ड आढ़त की पर्ची होने के बावजूद प्रति नग पांच रुपये की वसूली करते हैं।
आरोप लगाया कि एक मंडी कर्मचारी करता है कि पैसे तो देने ही होंगे। मंडी सहायक विजेंद्र तिवारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर सब्जी विक्रेताओं को शांत किया। मंडी सचिव डॉ. दिलीप वर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।